
बिलहरा में सिंगल क्लिक के माध्यम से सैकड़ो हितग्राहियों के खाते में पहुंची प्रधानमंत्री आवास की राशि
हर जरूरतमंद का होगा अपना पक्का घर: आकाश सिंह राजपूत
सागर दिनांक 25 जुलाई 2024: सुरखी विधानसभा क्षेत्र की बिलहरा नगर परिषद में सैकड़ो हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास की राशि पहुंचाई गई। राशि पहुंचने से हितग्राहियों में खुशी और हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का सपना है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति का पक्का मकान हो जिसको लेकर लगातार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं। आज भी लगभग ढाई सौ हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट सिंगल क्लिक के माध्यम से लाखों की राशि पहुंचाई गई है ताकि इन सब का अपना सुंदर, सुरक्षित आशियाना बन सके। आपके पक्के मकान का सपना भाजपा सरकार हम सब मिलकर पूरा करेंगे। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि उन लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है जिन लोगों के इस लिस्ट में नाम नहीं आए हैं अभी तो यह शुरुआत है हर पात्र हितग्राही तथा जरूरतमंद को प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। इस अवसर पर आकाश सिंह राजपूत तथा मंत्री प्रतिनिधि मूरत सिंह राजपूत ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के प्रमाण पत्र वितरित कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश रानी चढ़ार, पार्षद मगन सौर, अभिलाषा चौबे, भावना तिवारी, बृजेश तिवारी, चांदनी अहिरवार, हेमकुमारी, सीमा बाई, इंद्राज सिंह, प्रेम सिंह, पुष्पा लोधी, सुभाष, नीतू दांगी, अरविंद अहिरवार, राकेश खटीक सहित क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।











