
“एक पेड़,मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान प्रधानमंत्री की मातृवंदना से जोड़ने की स्तुत्य पहल-विधायक लारिया
सागर/01.08.2024 ::
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने केंट छावनी परिषद में मोदी जी की महत्वाकांक्षी पर्यावरण उत्थान योजना “एक पेड़,मॉं के नाम अभियान के तहत मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं सेना के अधिकारियों,गणमान्य नागरिकों के साथ 50 पौधों का रोपण किया.
पौधरोपण अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है । प्रधानमंत्री मोदी जी ने पर्यावरण रक्षा के इस पुनीत अभियान को “एक पेड़, मां के नाम” का रूप देकर इसे
मातृवंदना से जोड़ने की जो स्तुत्य पहल की है उसके लिए वे प्रशंसा के हकदार है । एक माह के अंदर ही देशभर में करोड़ों पौधे लगाए जा चुके है और यह अभियान 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य की ओर द्रुत गति से आगे बढ़ रहा है । मध्यप्रदेश में “एक पेड़, मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जन-जन की भागीदारी से एक पखवाड़े के अंदर अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहा ।
यह अभियान ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, विधानसभा संयोजक श्याम सुंदर मिश्रा,मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी, ब्रिगेडियर करन सिंह वर्मा (अध्यक्ष), केंट सीईओ श्रीमति मनीषा जाट, सेना के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











