
नवागत कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की कलेक्टर ने कहा लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क कंप्यूटर लगाकर आवेदन टाइप किए जाएंगे
सागर जिले के नवागत कलेक्टर संदीप जीआर ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने सागर शहर सहित जिले के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों की एक-एक कर समस्याएं सुनी और समस्याओ के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही कलेक्टर ने कहा कि आज जनसुनवाई में मुझे एक जानकारी मिली है कि जो दूर दराज से जो नागरिक समस्याएं लेकर आते हैं वह अपने आवेदन कंप्यूटर दुकानों या वकीलों के यहां टाइप करवाते हैं तो उन्हें पैसा देना पड़ता है जिसको ध्यान में रखते हु अब कलेक्टर कार्यालय में ही एक निशुल्क कंप्यूटर और ऑपरेटर की व्यवस्था अगली जनसुनवाई से की जाएगी ताकि नागरिक निशुल्क अपने आवेदन टाइप करा सके।











