
कलेक्टर की जन सुनवाई में दूषित व गंदा पानी लेकर पहुंचे
भैंसा पहाड़ी के लोग।
कलेक्टर की जन सुनवाई में दूषित व गंदा पानी लेकर पहुंचे
भैंसा पहाड़ी के लोग।
कलेक्टर की जन सुनवाई में दूषित व गंदा पानी लेकर पहुंचे
भैंसा पहाड़ी के लोग।
कलेक्टर की जन सुनवाई में दूषित व गंदा पानी लेकर पहुंचे
भैंसा पहाड़ी के लोग।
ग्रामीणों को शुद्ध व स्वच्छ पानी मुहैया कराकर,जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग।
जलजीवन मिशन के दावों की खुली पोल…….. सुरेन्द्र चौधरी
सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहर की सीमा से लगी ग्राम पंचायत भैंसा में दूषित व गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण मंगलवार को दूषित व गंदा पानी लेकर कलेक्टर की जन सुनवाई में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ
पहुंचे और जन सुनवाई में मौजूद डिप्टी कलेक्टर विजय डहरिया को ग्राम के जल स्त्रोत व बोर से आ रहें दूषित व गंदा पानी दिखाते हुये बताया कि ग्राम पंचायत भैंसा के वार्ड क्रमांक 15,16,17 भैंसा पहाड़ी के लोग ग्राम दूषित व गंदे पानी पीकर अपनी व अपने बच्चों की जान जोखिम में डालने को मजबूर है परिमाण स्वरूप ग्राम के आर्यन पिता रीतेश अहिरवार की तबियत बिगड़ने पर उसका उपचार चल रहा है तथा ग्राम में व्याप्त विभिन्न बुनियादी समस्याओं से जूझ रहें हैं। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी और ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर विजय डहरिया से ग्राम भैंसा वासियों को शुद्ध व स्वच्छ पानी मुहैया कराने तथा तय समय सीमा जाँच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने तथा ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यों में बरती गई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही करने की मांग की। ग्रामीणों के साथ जन सुनवाई में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने शासन – प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सुरक्षित व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के दावों की पोल ग्राम पंचायत भैंसा में खुल गई है जहां ग्राम भैंसा पहाड़ी में नल जल योजना की लाइन बंद है और यहां के लोग ग्राम में लगे बोर व जल स्रोतों से आ रहे दूषित व गंदा पीना पानी पीकर तथा ग्राम में जगह जगह पसरी गंदगी के बीच रहकर अपने व अपने बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने को मजबूर है। श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया हैं कि ग्राम पंचायत द्वारा पानी के नाम पर 100 -100 रुपये की वसूली भी की जा रहीं बावजूद उसके जल स्रोतों से दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है जिससे गंभीर बीमारियां फैलने कभी खतरा उत्पन्न हो गया है। पूर्व मंत्री चौधरी ने ग्राम पंचायत भैंसा पहाड़ी में जल जीवन मिशन,नल जल योजना तथा ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के नाम पर किये गये समूचे आय व्यय की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।इस दौरान श्री पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ पूर्व सरपंच राजा सेन सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।











