
युवाओं को रोजगार मुहैया कराने सीएम से मिले विधायक लारिया
भोपाल/07.08.2024
बुधवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को रोजगार मुहैया कराने अनुरोध किया।
सीएम डॉ.मोहन यादव ने विधायक लारिया के अनुरोध पर आश्वस्त किया कि सितंबर माह में सागर में निवेशकों की बैठक होगी। प्रदेश के सभी जिलों को साधन संपन्न बनाने के प्रयास जारी है। हर जिले में उद्योगों का विस्तार किया जाएगा जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार उद्योग धंधे स्थापित करके युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाएगी।
विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री यादव को सागर में इन्वेस्टर मीट आयोजन कराने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस इन्वेस्टर्स मीट के आयोजन से स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और विकास में इसका फायदा नजर आएगा। यह प्रदेश की भाजपा सरकार का आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में बड़ा कदम होगा।











