
बालक हिल व्यू जैन मंदिर में पार्श्वनाथ जी मोक्ष कल्याणक के अवसर पर महामस्तकाभिषेक एवं लाडू चढ़ाऐ गऐ।
आज श्रावण सुदि सप्तमी, 11 अगस्त 2024 को स्वर्ण भद्रकूट से मोक्ष पधारे 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रभु के साथ 82 करोड़ 84 लाख 45 हजार 742 मुनि शिरपुर पधारे। पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष पधारने की तिथि मुकुट सप्तमी, मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्री 1008 शांतिनाथ दिगं. जैन मंदिर बालक हिल व्यू में प्रबंधकारिणी द्वारा आयोजित महामस्तकाभिषेक एवं सामूहिक लाडू में समस्त धर्मावलंबी सम्मिलित हुए। प्रथम तल की वेदी पर मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का प्रथम महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा एवं सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य डॉ. अखिलेश- डॉ. स्वाति जैन (पारस फ्रैक्चर), ईशान इंद्र- श्रीमान देवकुमार- सुषमा जी, सानतइंद्र -जुगल जी, प्राचीश जी रजनीश जी अवनीश जी मनीष जी संघी परिवार, माहेंद्र -शैलेंद्र जी- अनुप्रिया जी ने प्राप्त किया। मोक्ष कल्याणक पर प्रथम लाडू- जिनेंद्र कुमार- अमित कुमार डबडेरा, द्वितीय- डॉ. आशीष बजाज, तृतीय -डॉ. नीलेश- कामिनी, यश शाह चतुर्थ -डॉ अमर- सुनीता जी, पंचम- श्रीमान अमरेश जी- शशि सिंघई ,मधुप सिंघई, षष्ठम- इंजी. सतीश -किरण सिंघई जी सप्तम-अभय- कविता सिंघई (अहिंसा किराना) अष्टम- मीना गांधी परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही गुप्त दान राशि से सभी श्रद्धालुओं ने लाडू चढ़ाऐ। श्रीमती रश्मि -आलोक जैन द्वारा निर्मित सर्वाधिक वजनी, सुंदर, वृहद प्रथम लाडू की राशि पाठशाला को प्रदाय की जाएगी। समस्त कार्यक्रम में पाठशाला परिवार से श्रीमती सीमा सराफ, रश्मि,ममता पडवार,लेक्चर दीपक जैन, ऋषिका, अवनी भूमिका, प्रियांशी श्रेयांश, सम्मिलित हुए। प्रबंधकारिणी से अध्यक्ष- आलोक जैन अरविंद जैन अभय अहिंसा अवनीश संघी दीपक जैन सहित समस्त धर्मावलंबी महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, लाडू चढ़ाने में सम्मिलित हुए ।इसके एक दिन पूर्व दिनांक 10 अगस्त क
धर्मनिष्ठ महिलाओं द्वारा लाडू निर्माण किए गए जिनमें मुख्य रूप से श्रीमती सीमा सराफ, रश्मि जी,सुनीता जी, सारिका जी, सपना जी, स्वाति जी सम्मिलित हुईं। प्रबंधकारिणी एवं पाठशाला परिवार ने समस्त विश्व को पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक की बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।











