
झील किनारे 100 फ़ीट ऊचे पोल पर फेहरेगा विशाल तिरंगा
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सभी नागरिकों से जल तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की
सागर दिनांक 13 अगस्त 2024
देशभर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर्ष और उल्लास से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में सागर शहर में भी विभिन्न आयोजन शतत किये जा रहे हैं। निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार लाखा बंजारा झील किनारे बुधवार को शाम 5 बजे विशाल आकार का ध्वज फेहराया जायेगा। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पुनर्विकसित लाखा बंजारा झील किनारे काका गंज वार्ड रानीपुरा स्थित प्राचीन गंगा मंदिर के पास 100 फ़ीट ऊचाई का पोल स्थापित किया गया है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में इस पोल पर विशाल तिरंगा फहराया जायेगा। इसके साथ ही जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। झील के पानी पर तैरती वोट एवं नाव आदि पर झंडे थाम कर नागरिक जल तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर के सभी नागरिकों से इस जल तिरंगा यात्रा आयोजन में शामिल होने की अपील की है।











