
पिपलोदा mp
रिपोर्टर दिपक सांकला
9165522357
सामाजिक समरसता कावड यात्रा
त्रिवेणी संगम के जल से केदारेश्वर महादेव का किया अभिषेक
पिपलौदा। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर शिव भक्त सेवा समिति द्वारा श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर मिण्डाजी प्रारम्भ सामाजिक समरसता कावड यात्रा के नगर प्रवेश पर जोरदार स्वागत हुआ। सर्वप्रथम कावड यात्रा कोठी पैलेस स्थित गणेश मन्दिर पहुची जहां पूजन अर्चन कर नगर प्रवेश हुआ यहा राजमाता रानी सिंह द्वारा यात्रा संयोजक प्रांजल पांडेय का सम्मान किया गया। नगर भ्रमण के दौरान
यात्रा संयोजक प्रांजल पांडेय ने बताया कि सभी के कल्याण एवं क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भावनाओ को लेकर मिण्डा जी त्रिवेणी संगम के जल से श्री केदारेश्वर महादेव का अभिषेक कर जनता व क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।नगर का भ्रमण कर यात्रा कमलेश्वर महादेव मंदिर कमलाखेड़ा पहुँची यहां दर्शन कर यात्रा गणेशगंज, शेरपुर होते हुए शाम करीब 7.30 बजे आम्बा पहुची जहाँ क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने स्थानीय आम्बा के कार्यकर्ताओ के साथ सभी कावड़ियों का स्वागत किया। आम्बा में रात्रि विश्राम कर प्रातः में यात्रा सैलाना स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुची जहाँ जलाभिषेक कर महाआरती की गई जिसमे भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ निकलने वाली कावड़ यात्रा मे हजारों शिवभक्तो सम्लित हुए।











