
251 सूत की मालाओं से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की भव्य अगवानी की।
सदर कैन्ट,नपा.मकरोनिया व कर्रापुर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का मांगा समय।
सागर जिलें में अनुसूजाति जाति वर्ग पर हो रहे आत्याचार, स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम द्वारा किए गए भ्रष्टचार, पुराने बस स्टेण्ड को फिर से शुरू करने तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सागर जिला मुख्यालय पर आयोजित जंगी प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट के घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर सैकड़ो कांग्रेसियों के हुजूम ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की 251 सूत की मालाओं से की भव्य अगवानी की तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी को पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत छावनी कैंट,नगर पालिका मकरोनिया तथा नगर परिषद कर्रापुर आदि में व्याप्त अनियमितताओं व हुये भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित होने वाले आंदोलन में शामिल होने का समय मांगा जिस पर श्री पटवारी ने शीघ्र ही समय प्रदान करने व आंदोलन में शामिल होने की बात कही। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुंदेला,संजय सिंह,जयदीप तिवारी ,आर आर पाराशर,अमर सिंह ठाकुर,पुष्पेंद्र सिंह,पुरुषोत्तम शिल्पी,अशोक कुशवाहा, हेमंत लारिया,कोमल सिंह,विक्रम सिंह, बिहारी कुर्मी, दिनेश कुर्मी,दीपक कुर्मी, अबरार सौदागर,लालू पाराशर, परमसुख कुर्मी, राहुल कुशवाहा,बबलू पवार,राम बहादुर कुर्मी, मनीष लड़िया, अभय सिंह, मंगल पटेल,तुलसीराम मिश्रा,मदन सेन, राजू चौकसे,विनोद रजक,एम आई खान, दुर्गेश अहिरवार गोरेलाल अहिरवार,पीतम अहिरवार,अजय अहिरवार,खेमचंद लच्छू दाऊ,सुनील प्रजापति आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।











