
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा तिरंगे का अपमान करने का मामला।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने की निन्दा, कार्यवाही की उठाई मांग।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा दें अपनी राय………….. सुरेन्द्र चौधरी
सागर / 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सागर के पीटीसी ग्राउंड में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और सागर जिलें के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के द्वारा ध्वजारोहण व परेड की सलामी के दौरान तिरंगे का अपमान करने के मामलें में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक रूप से तिरंगे का उल्टा बैच लगाकर करोड़ों भारतीयों की आन- मान और शान तिरंगे का अपमान किया गया हैं जो निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे का अपमान किए जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और भारतीय जनता पार्टी अपनी राय स्पष्ट करें।पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने तिरंगे का अपमान किए जाने के मामले में दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही करने मांग की है।











