
एक पेड़ मां के नाम का संदेश देने साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले सुरखी के युवा
मंत्री श्री राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सागर दिनांक 18 अगस्त 2024:एक पेड़ मां के नाम संकल्प तथा संदेश को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदौनी से विशाल ठाकुर, हीरालाल प्रजापति ,राकेश ठाकुर साइकिल से निकले हैं जो पूरे भारत भ्रमण करते हुए वृक्षारोपण करेंगे तथा जगह-जगह वृक्ष लगाते हुए एक पेड़ मां के नाम का संदेश गांव-गांव तक पहुचायेगे । भारत यात्रा के लिए निकले हीरालाल प्रजापति ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा तथा एक पेड़ मां के नाम का संदेश पूरे देश को देना है पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करना है भारत यात्रा के बाद हम सभी लोग दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात करेंगे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इन युवाओं के संकल्प तथा यात्रा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर युवा को अपनी प्रकृति ,पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए हमारे लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्यावरण के लिए संदेश, संकल्प एक पेड़ मां के नाम अब जन अभियान बन चुका है और लोग जागरुक हो रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने तीनों युवाओं के लिए नई साइकिल इस अभियान के लिए देते हुए आवश्यक सामग्री प्रदान की है।











