दिग्विजय सिंह ने बरोदिया नोनागिर पहुंचकर दलित परिवार में राखी बनवाई

दिग्विजय सिंह ने बरोदिया नोनागिर पहुंचकर दलित परिवार में राखी बनवाई

सम्बन्धो को निभाना जानते हैँ दिग्विजय सिंह

सागर /बरोदिया।19 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह आज सागर जिले के बरोदिया नोनागिर ग्राम में पहुंचे जहां उन्होंने 1 साल में तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार में अपनी मुँहबोली बहिन स्व.अंजना अहिरवार के निवास पर पहुंचकर अंजना की माँ और चाची से राखी बंधवाई। उन्होंने टीका लगाकर नारियल भेंट किया, वहीं दिग्विजय सिंह ने अपनी बहनो को उपहार दिया। तत्पश्चात दिग्विजय सिंह स्व अंजना के चाचा स्व. राजेंद्र अहिरवार के निवास पर बैठने गए। जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई थी।
ज्ञात हो कि दिग्विजय सिंह ने स्व अंजना को अपनी बहिन बनाया था लेकिन दुर्भाग्यवस राजेंद्र की हत्या के बाद दुर्घटना वस अंजना अहिरवार की भी उसी समय मृत्यु हो गई थी। दिग्विजय सिंह अपने सम्बधो को निभाने के लिए जाने जाते हैँ, आज रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार पर सम्बन्ध निभाने बरोदिया नोनागिर आए थे। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष गण राजकुमार पचौरी, डाँ आनंद अहिरवार (पूर्व सांसद )के अलावा पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी प्रभु सिंह ठाकुर, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अभिषेक सिंह गौर, नीरज शर्मा,मुकुल पुरोहित,सूर्य शुक्ला, रक्षा सिंह राजपूत भूपेंद्र सिंह मुहासा, अशरफ खान,, मुन्ना हाजी,तुलाराम अहिरवार, विजय सिंह लोधी, नंदकिशोर भारती, सिन्टू कटारे,आशु भाई जान मोती मासाब, राजाराम अहिरवार, शिवचरण, साकिर खान फहीम खान पप्पू यादव, कमलेश सिंह, मनोहर पाराशर, राजू अहिरवार हीरालाल चौधरी, टीकाराम दीवान सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More