सागर में धूमधाम से कुशवाहा समाज के आराध्य भगवान लव- कुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

सागर में धूमधाम से कुशवाहा समाज के आराध्य भगवान लव- कुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई*

दरअसल सागर में कुशवाहा समाज के आराध्य भगवान लव कुश जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली गई
शोभा यात्रा राजीव नगर वार्ड स्थित रामजानकी मंदिर से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस राम जानकी मंदिर पर समापन हुई आपको बता दें कि कुशवाहा समाज सागर द्वारा प्रत्येक वर्ष अनुसार लवकुश जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो कि आज राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर समारोह का शुभारंभ किया गया विशाल समारोह, शोभा यात्रा में भगवान लवकुश की झांकी डमरू दल अखाड़े मनमोहक झांकियों के साथ समाज बंधुओ द्वारा अपनी कलाओं की प्रतिभावों का प्रदर्शन किया गया शोभा यात्रा का जगह जगह जनप्रतिनिधियो द्वारा स्वागत किया गया
कुशवाहा समाज प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पूरे प्रदेश एवं सागर जिले एवं तहसील स्तर और ब्लाक स्तर पर बड़ी धूमधाम से लवकुश जयंती मनाई गई इस ऐतिहासिक शोभा यात्रा में मंत्री और विधायक एवं सांसद भी शामिल रहे उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में करीब 5000 से अधिक कुशवाहा बंधुओं ने इस कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने इस शोभा यात्रा में शामिल होने वाले बंधुओं का धन्यवाद और आभार माना

Leave a Comment

Read More