
कृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा का किया पूर्व भक्ति भाव से किया भव्य स्वागत
सागर/27.08.2024
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पुनीत पर्व पर सदर क्षेत्र में निकाली गयी आज शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल परिवार ने पूर्ण भक्ति भाव से भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा ग्वालटोली,देवी माता मंदिर से प्रारंभ हुई और पूरे सदर क्षेत्र में होते हुए ग्वालटोली पर ही संपन्न हुई।
मानकचोक,ग्यारह मुहाल,सदर में सेवादल परिवार ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सेवादल परिजनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की और प्रसादी वितरण किया गया।
स्वागतकर्ताओ में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,पार्षद श्रीमति शशि जाटव,युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे आनंद हेला,अंकुर यादव,निक्की यादव,अंकित घोषी शुभम् शुक्ला शुभम सोनी अनू घोषी पकंज सोनीआदि जन उपस्थित रहे।
Post Views: 460











