कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जन्मोत्सव को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

◆कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में स्थित मंदिर में पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कर जन्मोत्सव को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

जनपद – सिद्धार्थनगर
रिपोर्ट – सूरज गुप्ता

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व रिजर्व पुलिस लाइन में सुश्री प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस परिवार के साथ पुलिस लाइन स्थित मंदिर में पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन कर जन्मोत्सव को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सभी के जीवन में हर्षोल्लास, नंदलाल की कृपा से हर घर आँगन में ख़ुशहाली, समृद्धि, सुख और सम्पन्नता, हर हृदय में सत्य, साहस, सिद्धांत, न्याय, कर्मठता, संस्कार, धर्म, कर्म और आत्मबल की भावना का विकास हो, प्रार्थना की गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी सदर, रिजर्व निरीक्षक पुलिस लाइन्स व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा पुलिस परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे तथा इसी क्रम में जनपद के समस्त थानें/चौकी पर कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व मनाया गया ।

Leave a Comment

Read More