बनकसिया मोड़ पर तेज रफ्तार आ रही कार गिरी पानी भरे गड्ढे में, एक ब्यक्ति की हुई मौत, एक हुआ गम्भीर रूप से चोटिल

बनकसिया मोड़ पर तेज रफ्तार आ रही कार गिरी पानी भरे गड्ढे में, एक ब्यक्ति की हुई मौत, एक हुआ गम्भीर रूप से चोटिल

जनपद – सिद्धार्थ नगर
रिपोर्ट – सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर जिले के तहसील नौगढ़ अन्तर्गत स्थित थाना सिद्धार्थनगर के पिठनी पुल से आगे बनकसिया मोड़ पर तेज रफ्तार आ रही कार के पानी भरे गड्ढे में गिरने से दिनेश कन्नौजिया पुत्र मायाराम, नामक एक ब्यक्ति की हुई मौत, तथा जिला मुख्यालय से सटे ग्राम मधुकरपुर निवासी संजय नामक एक अन्य ब्यक्ति हुआ गम्भीर रूप से चोटिल, इस घटना में मृतक ब्यक्ति डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दिवलीडीहा का है निवासी, जो कि मौके पर जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर के पिठनी में कर रहा था निवास,
प्राप्त विवरण के अनुसार 34 वर्षीय दिनेश कनौजिया पुत्र मायाराम कनोजिया अपने एक मित्र संजय कुमार मिश्र के साथ मुख्यालय से 8 किमी दूर सोहंस बाजार गया हुआ था, वापसी में वे दोनों ग्राम बनकसिया के पास पहुचे थे कि गांव के पास मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर बगल की खाई में गिर कर पलट गई। बरसात का मौसम होने के कारण खाई पानी से लबालब भारी हुई थी।
ग्रमीणों के मुताबिक जब तक दिनेश को कार से निकालते, उससे पहले ही दम घुटने से उसकी हो चुकी थी मौत। जबकि उंसके घायल दोस्त संजय को ग्रामीणों ने तत्काल पानी मे डूबी गाड़ी से निकाला, वह भी चोट लगने व दम घुटने की वजह से हो चुका था मरणासन्न की स्थिति में, जिसे उपचार हेतु तुरंत भेजा गया जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर, जहां पर उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे अग्रिम उपचार हेतु भेजा मेडिकल कालेज गोरखपुर । आश्चर्य की बात यह है कि जिस मोड पर दिनेश की कार असंतुलित हुई, उस जगह कोई ट्रेफिक भी नही रहता, और खाई भी सड़क से सटी नही है। फिर भी हादसा हो गया। ग्रामीण कहते है की बेचारे दिनेश को वहां मौत खींच कर ले गई, जबकि वहाँ जोखिम जैसे हालात बिलकुल नहीं हैं।

Leave a Comment

Read More