विधायक प्रदीप लारिया ने रेलवे गेट नं.-28 के निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

विधायक लारिया ने रेलवे गेट नं.-28 के निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
सागर/30.08.2024
नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झांसी रोड स्थित रेलवे गेट नं.- 28 पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने आकस्मिक निरीक्षण किया।
गेट नं-28 पर चल रहे ब्रिज के धीमी गति से निर्माण कार्य से जनहित को होने वाली परेशानी को देखते हुए विधायक लारिया ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आपत्ति जताई एवं दूरभाष पर कलेक्टर सागर से इस विषय पर चर्चा कर संज्ञान लेने कहा। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर ब्रिज का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री, मण्डल अध्यक्षगण, नगर पालिका अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, युवा मोर्चा, भाजपा कार्यकर्ता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More