साफ सफाई और स्वच्छता से बढ़ेगी वॉटरफॉल की और सुंदरता: आकाश सिंह राजपूत

साफ सफाई और स्वच्छता से बढ़ेगी वॉटरफॉल की और सुंदरता: आकाश सिंह राजपूत

अधिकारियों के साथ वॉटरफॉल का आकाश सिंह राजपूत ने किया निरीक्षण

सागर दिनांक 2 सितंबर 2024:राहतगढ़ वॉटरफॉल का लगातार विकास और सौंदर्य करण हो रहा है पिछले दिनों यहां पर विश्रामगृह के साथ कैंटीन का भी शुभारंभ किया गया था ।इसी तारतम में आकाश सिंह राजपूत ने एसडीएम, तहसीलदार, प्रभारी सीएमओ एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ वॉटरफॉल का निरीक्षण किया एवं यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वॉटरफॉल प्रांगण में दुकानदारों से बातचीत करते हुए कहा कि वॉटरफॉल बहुत सुंदर पर्यटन स्थल है यहां अगर साफ सफाई स्वच्छता रहेगी तो इसकी सुंदरता और बढ़ जाएगी ।जिससे यहां के लोगों को और फायदा होगा उन्होंने दुकानदारों तथा पर्यटकों से आग्रह किया कि जगह-जगह रखे हुए डस्टबिन का इस्तेमाल करें कचरा खुले में ना फेंके। हम सब की जिम्मेदारी है अपने क्षेत्र का यह पर्यटन स्थल सुंदर और सुरक्षित बनाना है इसमें आप सब की सहभागिता आवश्यक है आप सब के सहयोग से ही हमारा यह वॉटरफॉल बुंदेलखंड, प्रदेश में अपनी अलग पहचान बन पाएगा।

Leave a Comment

Read More