समाजसेवियों द्वारा विश्व हिंदी दिवस समारोह मनाया गया

समाजसेवियों द्वारा विश्व हिंदी दिवस समारोह मनाया गया
काकागंज वार्ड मे विश्व हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया जिसमे सभी ने बारी बारी से हिन्दी भाषा के विषय मे विचार प्रकट किए। समाजसेवी इंजीनियर आकाश कोरी (मासाब) ने विद्यार्थियों को हिंदी के विषय मे बताते हुए कहा कि विश्व हिन्दी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना है। विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी में व्याख्यान आयोजित किये जाते हैं। विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आयोजित हुआ तब से ही इस दिन को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद आकाश मासाब ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर राजेश फुश्केले, संतोष दीक्षित,नरेंद्र जैन,रामेश्वर कोरी,चंदू,योगेश,ओम,साहिल, वेद,पलक,हेमंत,नैतिक,राज, अमन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More