
विधायक लारिया ने जोन स्तरीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
सागर/13.01.2025
सोमवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सागर पहुंचकर जोन स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी सत्र 2024 -2025 का मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और पर्यावरण के क्षेत्र में गहन ज्ञान प्राप्त हो सके। जिससे वे उच्च शिक्षा ग्रहण कर नई खोज कर सके। इस उद्देश्य को रखकर ऐसे वृहद और सुनियोजित आयोजन किए जाते हैं। जिससे नवीन टेक्नोलॉजी के बल पर औद्योगीकरण को बढ़ावा मिल सके।
उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उत्कृष्ट स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को उनकी श्रेष्ठता के लिए पुरुष्कृत किया जाएगा। इसीलिए सभी प्रतिभागी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें।
उन्होंने इस जोन प्रतियोगिता में 6 जिलों के लगभग 270 प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रस्तुत मॉडल स्टॉल का अवलोकन कर बच्चों से मॉडल विषय की जानकारी लेकर उत्साहवर्धन किया। बच्चे अपने बीच विधायक लारिया की उपस्थिति एवं प्रोत्साहन से प्रफुल्लित एवं हर्षित हुए।
इस अवसर पर डाइट प्राचार्य अखिलेश पाठक,संस्था के शिक्षकगण, प्रतिभागी विद्यार्थी सहित शिक्षा जगत के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।











