सागर में सहकार भारती का स्थापना दिवस मनाया गया, युवाओं को दिया गया स्वावलंबन का संदेश

सहकार भारती का स्थापना दिवस जिला कार्यालय बालक हिल व्यू कॉलोनी सागर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और भारत माता के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. शिवकुमार चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकार भारती कोऑपरेटिव बैंक, अमूल प्रोडक्ट, सहायता समूह, सहकारी संस्थाएं संचालित करती है। इसके बाद गिरीश जैन ने कहा कि हमें स्वरोजगार और स्वावलंबन की ओर बढ़ने के लिए सहायता समूह का सहारा लेना चाहिए।

दीपक यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को भी स्वावलंबन और स्वरोजगार के लिए स्वसहायता समूह बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरी से बेहतर है अपना खुद का काम करना, जिससे हम अपने परिवार के साथ-साथ पूरे शहर, प्रदेश और देश को स्वावलंबन की ओर ले जा सकते हैं।

अंत में जिला अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि सहकार भारती प्रत्येक क्षेत्र में प्रत्येक जाति धर्म वर्ग के पारंपरिक और व्यावसायिक कार्य करती है और सहकार भारती से जुड़े सदस्यों द्वारा उत्पादित वस्तुओं के लिए मार्केट भी उपलब्ध कराती है, जिससे विक्रय की समस्या का समाधान हो जाता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने संस्थापक इनामदार साहब के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन प्रमुख अनूप गोयल ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन अनुज बरकोटी ने किया¹।

Leave a Comment

Read More