
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष कैलाशवासी श्रद्धेय हरनाम सिंह राठौर को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने श्रद्धांजली अर्पित की

दमोह सांसद राहुल सिंह से मिले नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

रानगिर पहुंच कर की माँ हरसिद्धि की आराधना
सागर! भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने रानगिर पहुंच कर की माँ हरसिद्धि के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना कर आराधना की!
तपाश्चात्य जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी दमोह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम उपरांत नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में सागर ग्रामीण अध्यक्ष रानी कुशवाहा, दमोह जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें!
कार्यक्रम मे उद्बोधन के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दमोह जिले के दिवंगत वरिष्ठ नेताओं को याद कर उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की!
कार्यक्रम उपरांत जिला अध्यक्ष तिवारी ने दमोह सांसद राहुल लोधी व वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंती मलैया से भेंट की!
साथ ही जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी देवरी विधायक ब्रिज बिहारी पटेरिया पूर्व विधायक सुधा जैन भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल से मिलने पहुंचे!

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि गुरुवार देर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सदर स्तिथ राठौर निवास पर पहुंच कर भाजपा के वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष कैलाशवासी श्रद्धेय स्व. श्री हरनाम सिंह राठौर जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर से भेंट की पूर्व विधायक पारुल साहु के निवास पर भी नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी का भव्य स्वागत किया गया!*श्रीकांत जैन*

जिला मीडिया प्रभारी











