देवरी नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को लेकर चलाया जा रहा अभियान

देवरी नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को लेकर चलाया जा रहा अभियान

नगर के मुख्य मार्गों पर नुक्कड़ नाटक माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा जागरूक

देवरी कला देवी नगर पालिका परिषद द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहा है स्वच्छ भारत मिशन को लेकर देवरी नगर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नगर के नगर पालिका चौराहा बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देवरी नगर के नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है
नुक्कड़ नाटक में लोगों को गीले कचरे सूखे कचरे एवं घरों से निकलने वाले कचरे को कचरा गाड़ी में डालने एवं पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं सड़कों पर कचरा एवं गंदगी न फैलाने संबंधित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है जिससे कि स्वच्छता में देवरी नगर पालिका परिषद अच्छी रैंक प्राप्त कर सके जगह-जगह पर लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति नगर पालिका देवरी द्वारा जागरूक किया जा रहा है और सभी से अपील की जा रही है कि अपने घरों में निकलने वाले कचरे को नगर के 15 वार्डों में चल रही कचरा गाड़ियों में डालें अपने आसपास स्वच्छता एवं साफ सफाई रखें और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बना सके
नुक्कड़ नाटक में मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद से अनीशा खान पुष्पेंद्र मिश्रा जमील खान हल्लू सेन विवेक लखेरा सतीष प्रजापति मनु जारोलिया आदि कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Comment

Read More