भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,सांसद लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संभागीय भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण

भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,सांसद लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संभागीय भाजपा कार्यालय में किया ध्वजारोहण

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया
-प्रधानमंत्री भारत को सशक्त और सक्षम बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं
-श्याम तिवारी

सागर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सांसद लता वानखेड़े,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने रविवार को गणतंत्र दिवस पर संभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण कर जिलावासियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि आज का गणतंत्र दिवस हमारे लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज के दिन ही हमारा संविधान लागू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया। प्रधानमंत्री लगातार बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर  के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर भारत को सशक्त और सक्षम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बाबा साहब के मूल विचारों को जमीन पर उतारने का काम अगर किसी ने किया है, तो वह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है।

कार्यक्रमों में देवेन्द्र कटारे,नवीन भट्ट,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,अभिषेक अग्रवाल,एड. राजू बड़ोंनिया, सुमित यादव,नितिन सोनी,अमित बैसाखिया,अंशुल परिहार,नीलेश जैन नरेंद्र अहिरवार,सोनल सोनी,रूपेश सोनी,विशाल खटीक,सुनीता रैंकवार,सविता साहु,रवि ठाकुर,शालीन सिंह रोशन कुर्मी जय सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें!

पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री,प्रह्लाद सिंह पटेल जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया स्वागतमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को दी शुभकामनाएँ*

सागर! मध्यप्रदेश सरकार मे पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री,प्रह्लाद सिंह पटेल शनिवार रात सागर पहुँचे
सागर आगमन पर कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ विश्राम गृह में स्वागत किया

इस दौरान मंत्री पटेल ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को शुभकामनाएँ प्रेषित की
विश्राम गृह में मंत्री प्रह्लाद पटेल ने उपस्थिति पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भेंट की ! इस दौरान जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विनय मिश्रा रीतेश तिवारी,सुमित यादव, पराग बजाज प्रासुख जैन श्रीकांत जैन अंशुल परिहार,श्याम नेमा,मधुर जैन शुभम जैन,रीतेश पांडे,श्रीकांत जैन

जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More