शराब पीने के लिए पैसे मांगे जो मना करने पर मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

शराब पीने के लिए पैसे मांगे जो मना करने पर मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

घटना विवरण-दिनाँक 01.12.2024 फरियादीकादर खान पिता स्व. मोहम्मद इकबाल खान उम्म्र 35 साल निवासी केशवगंज वार्ड सागर ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 30.12.2024 के 01.00 बजे रात की बात है कि मैं अपने दोस्त के घर से खाना खा कर आ रहा था तभी रास्ते में केशवगंज वार्ड में टेलर की दुकान के सामने घर के बाजू से निक्कू सोनी एवं टिक्कू सोनी मिले और दोनो एक राय होकर मुझ से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे मैने पैसे देने से मना किया तो दोनो मुझे गंदी गदी गालिया देने लगे मैने गालिया देने से मना किया तो दोनो मुझे लात घूसो से मारपीट करने लगे जिससे मुझे कमर में चोट आयी है। मैं चिल्लाया तो मुहल्ले के दिलावर राईन एवं हैदर खान आ गये थे जिन्होने घटना देखी सुनी थी। दोनो जाते जाते कह रहे थे कि थाना रिपोर्ट किया तो जान से खत्म कर देगें की रिपोर्ट पर अपराध धारा 119 (1), 296,115 (2),351 (3),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखविर की सूचना के आरोपी 01.निक्कू उर्फ निखिल पिता रामबाबू सोनी उम्र 23 साल 02. टिक्कू उर्फ पार्थ सोनी पिता रामबाबू सोनी उम्र 18 साल 06 माह दोनो नि० काली तिग्गडा पुरव्याउ टोरी कोतवाली सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया आरोपियों को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों के नाम-01.. थाना

इंचार्ज उनि ललित बेदी 02. प्रआर अनिल प्रभाकर 03. प्रआर प्रमोद बागरी 04. प्रआर सुनील कुमार 05. प्रआर जयसिंह राजपूत 06. प्रआर कमलेश नामदेव 07. आर प्रेम कुमार 08. आर राहुल 09.आर ऋषि पाठक 10. देवेन्द्र शुक्ला।

Leave a Comment

Read More