
जिला सागर से साइबर जागरूकता ऑपरेशन ‘‘सेफ क्लिक’’ के तहत सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमो का व्यापक स्तर पर आयोजन
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर विशेष अभियान ” सेफ क्लिक ” व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में डॉ संजीव कुमार उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना एवं अति. पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला एवं थाना स्तर पर कार्ययोजना अनुसार स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षणिक संस्थानों व अन्य. सार्वजनिक व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता कायक्रम आयोजित कर लोगों को सायबर अपराधों एवं इससे सुरक्षा के प्रति जागरुक किया जा रहा है इसी कम में जिला सागर में आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को अभियान में व्या पक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्नर थानो के माध्यंम से कुल 17 कार्यक्रम आयोजित किये गये एवं 2410 लोगो को जागरुक किया गया एनीमेशन/वीडियो के माध्यकम से अभियान में सायबर सुरक्षा और इंटरनेट अपराधो से बचने के लिए बताया गया सायबर अपराध, महिलाओं की सुरक्षा के संबंध मे स्कूेलो में किवज आयोजित किये गये एवं असुक्षित इंटरनेट उपयोग के गंभीर परिणामों से अवगत कराया गया किसी के साथ जब भी कोई साइबर फ्रॉड की घटना होती है तो तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 एवं cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं इस दौरान लोगों को साइबर जागरूकता संबंधी पोस्ट र पंपलेट वितरित कर साइबर अपराधों से बचने के लिये आवश्यक सावधानी बरतने की सामझाईस दी गई











