विद्यासागर जी मुनिराज की प्रथम समाधि दिवस पर भाग्योदय तीर्थ में विशाल रक्तदान शिविर दिनांक 18 फरवरी प्रातः 9:00 बजे से

विद्यासागर जी मुनिराज की प्रथम समाधि दिवस पर भाग्योदय तीर्थ में विशाल रक्तदान शिविर आज दिनांक 18 फरवरी प्रातः 9:00 बजे से समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज की प्रथम समाधि दिवस पर कृतज्ञांजलि स्वरूप भाग्योदय तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट की पहल पर अपराजित मददगार योद्धा समाज कल्याण समिति, रक्तदान महादान ग्रुप, अपराजित रक्तवीर योद्धा सागर, पहल समिति भोपाल एवं सागर की समस्त जैन संस्थाओं के सहयोग से भाग्योदय तीर्थ अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित है। रक्तदान महादान ग्रुप के संरक्षक सुखजीत सिंह अहलूवालिया, संस्थापक अध्यक्ष रक्तवीर समीर जैन, उपाध्यक्ष आलोक जैन सचिव पवन जैन, स्वदेश जैन रजवांस ,नीलेश जैन, अतुल जैन सभी ने समस्त संस्थाओं, महिला, पुरुषों, युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान स्वयं करें एवं अन्य लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करें। रक्तदान महादान है, जीवन दान है ।एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां प्राप्त होती हैं। रक्तदान से शरीर को किसी प्रकार की हानि नहीं होती ना ही खून की कमी होती है स्वत: ही प्राकृतिक रूप से पुनः रक्त निर्माण हो जाता है। सभी तरह के दानों में श्रेष्ठ रक्तदान कर औरों को जीवनदान प्रदान करें। यह संग्रहित रक्त थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए ब्लड बैंक से उपलब्ध कराया जाएगा। प्रकाश नार्थ सादर प्रेषित

Leave a Comment

Read More