
ग्राम भैंसा में हिंदू मुस्लिम एकता का उदाहरण देखने को मिला।
मुस्लिम समाज ने प्राण प्रतिष्ठा की कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर और फूल मालाओं से किया आत्मीय स्वागत।
श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर कमेटी विवेक नगर ग्राम भैंसा द्वारा भगवान श्री शिव पार्वती सह परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कलश यात्रा के ग्राम में भ्रमण के दौरान हिंदू मुस्लिम एकता का उदाहरण देखने को मिला जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर तथा कलश यात्रा में शामिल वरिष्ठ जनों का फूल मालाओं और पानी पिलाकर आत्मीय स्वागत किया। वहीं कलश यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन आदि ने शामिल होकर भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना की। कलश यात्रा में शामिल व स्वागत करने वालों में पंडित अजय वैद्य, वीरेंद्र लोधी, जितेंद्र ठाकुर, जगन्नाथ वासु देव,मर्दन पटेल, खुर्शीद भाई, इसाक मोह. खान, नजीर अहमद, हबीब खान आदि ग्रामवासी और मंदिर कमेटी के सदस्य गण मौजूद थे।











