
जब देश के हर कोने में रामराज्य स्थापित होगा तभी भारत पुनः विश्व गुरु बनेगाः अविराज सिंह
शिक्षा और स्वास्थ्य एक विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैः अविराज सिंह
बरोदियाकलां में 74 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण
भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची यंग स्टार क्लब मालथौन की टीम, फाइनल मैच आज खुरई में *बांदरी।* हम सभी को मिलकर भारत को पुनः विश्व गुरु, वैभवशाली बनाना है। इसके लिए हमें केवल एक प्रयास करना होगा। अपने देश के हर कोने में राम राज्य को स्थापित करना होगा, तभी हमारा देश पुनः विश्वगुरू बनेगा। यह बात शनिवार को ग्राम रोड़ा में 74 लाख रूपए लागत से हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोड़ा के उन्नयन कार्य एवं नवीन बाउंड्रीवाल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कही। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि यह बड़ा प्रसन्नता का विषय है कि भूपेन्द्र भैया के विधायक बनने के बाद अपनी विधानसभा में भी राम राज्य स्थापित हो गया है। भूपेन्द्र भैया ने अपने जीवन का कण-कण और क्षण-क्षण राम राज्य के सपने को समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ी हुई थी। भूपेन्द्र भैया के विधायक बनने के बाद बांकी विधानसभाओं को भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी विधानसभा टक्कर दे रही है, यह भूपेन्द्र भैया के प्रयासों से संभव हो सका है। अविराज सिंह ने नवीन बस स्टेण्ड बरोदियाकलां के बारे में बताते हुए कहा कि अगर आप इंदौर, भोपाल जैसे बड़े महानगर जाएंगे तो आपको महसूस होगा कि ऐसा बस स्टेण्ड तो हमारे यहां भी है। यहां जो बस स्टेण्ड बना है वह किसी महानगर के बस स्टेण्ड से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बस स्टेण्ड का परिसर इतना भव्य है वहां पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र भैया के विकास के विजन में क्षेत्र का कोई भी कोना पिछड़ा नहीं होता, अपनी विधानसभा के हर क्षेत्र में विकास होता है। अविराज सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र भैया के विधायक बनने के बाद जितना विकास पिछले 50 सालों में नहीं हुआ उतना विकास भूपेन्द्र भैया ने 10 वर्षों में करके दिखा दिया। अविराज सिंह ने क्षेत्र में किए गए अनेकों विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया। इसके उपरांत युवा नेता अविराज सिंह ने आफिसर्स कालोनी स्थित विधायक कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मैच की तैयारियों तथा मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत संबंधी बैठक ली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बरोदियाकलां नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष मालथौन अरविन्द सिंह लोधी, रोड़ा सरपंच प्राण सिंह, गीदा सरपंच यशवंत सिंह, गजेनद्र सिंह, जनपद सदस्य हाकम सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह चीलपहाड़ी, नाराययण दुबे, अजय राजपूत, राजू तिवारी, मनीराम चौका, निरंजन ठाकुर, बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. जीएस धाकड़ सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा नेता एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
यंग स्टार क्रिकेट क्लब मालथौन ने जीता दूसरा सेमीफाइनल
खुरई के किला प्रांगण में दोपहर 12 बजे से होगा फाइनल मैच भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे सेमीफाइनल मैच मालथौन और बरोदियाकलां की टीम के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन क्रिकेट क्लब बरोदियाकलां ने निर्धारित 12 ओव्हर में 147 रन बनाए। जवाबी पारी में यंग स्टार क्रिकेट क्लब मालथौन ने लक्ष्य का पीछा किया और 6 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में अपनी जीत का परचम लहराकर यंग स्टार क्रिकेट क्लब मालथौन की टीम भी अब फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। आज 23 फरवरी को दोपहर 1 बजे से होने वाले फाइनल मुकाबले में यंग स्टार क्रिकेट क्लब बांदरी और यंग स्टार क्रिकेट क्लब मालथौन की टीम अपना प्रदर्शन करेगी। पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में शामिल होने का आग्रह किया है।











