
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त वितरण का कार्यक्रम आज
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2025 को भागलपुर बिहार राज्य से किया जा रहा है। जिस हेतु दिनांक 24 फरवरी 2025 को जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह/कृषि विज्ञान मेला का आयोजन नवीन कृषि उपज मण्डी परिसर, भारौली तिराहा भिण्ड में किया जाएगा।
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने सभी किसान भाइयों को सूचित कर कहा है कि 24 फरवरी 2025 को नवीन गल्ला मंडी परिसर भारौली रोड भिंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त वितरण एवं जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस मेले में कृषि और उससे संबंधित विभागों की प्रदर्शनी नई तकनीकों उन्नत कृषि यंत्रों और नवीनतम शोधों की जानकारी दी जाएगी। प्राकृतिक खेती की जानकारी जैविक और प्राकृतिक खेती के तरीकों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा,
किसान भाई विशेषज्ञों से चर्चा, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीधा संवाद कर अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकें नई तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़ाई जा सके।
उन्होंने कहा कि इस मेले में जिले के सभी किसान भाइयों को सादर आमंत्रित किया जाता है। यह एक सुनहरा अवसर है जिससे आप अपनी कृषि संबंधी जानकारी को बढ़ा सकते हैं और नई तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को और अधिक उन्नत बना सकते हैं।











