आज ओबीसी क्रांति सेना के दत्तात्रेय मंदिर मुक्ति के धरने के 10वें दिन, धरने पर बैठे पूर्व विधायक रतन सिंह लोधी की तबीयत बिगड़ी

आज ओबीसी क्रांति सेना के दत्तात्रेय मंदिर मुक्ति के धरने के 10वें दिन, धरने पर बैठे पूर्व विधायक रतन सिंह लोधी की तबीयत बिगड़ी

धरना स्थल पर डॉक्टरों की टीम में पहुंचकर निरीक्षण कर किया इलाज।

धरने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी मंदिर की भूमि पर और शासकीय भूमि पर नहीं हटाया प्रशासन ने अतिक्रमण।

प्रशासन जानबूझकर अतिक्रमण नहीं हटा रहा है और अतिक्रमण धारियों के साथ मिला हुआ है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ज्वलंत शील मुद्दे को समझने के बाद भी धरने पर आने से बच रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन इसलिए डरा हुआ है, कि अगर एक मंदिर का अतिक्रमण हटेगा तो बुंदेलखंड के समस्त मंदिरों की आवाज उठने लगेगी इस कारण प्रशासन इस गंभीर मामले को दबाने में लगा हुआ है और धरना स्थल पर 10 दिन व्यतीत होने के बाद भी जिला प्रशासन नहीं पहुंचा।

धरना स्थल पर किसी भी सक्षम अधिकारी और सक्षम जनप्रतिनिधि के न पहुंचने के कारण संपूर्ण लोधी और ओबीसी एससी एसटी समाज में रोष बढ़ने लगा है आज धरना स्थल पर पूर्व विधायक रतन सिंह लोधी ने घोषणा की 20 मार्च को प्रदेश स्तर का एक कार्यक्रम अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस गौरझामर में मनाया जाएगा जिसमें प्रदेश के सारे ओबीसी एससी एसटी नेताओं,विधायक, सांसद सभी दलों के बुलाए जाएंगे।और सारी जनता की अदालत उस दिन फैसला करेगी और अपना हक लेगी शासन प्रशासन समय रहती ध्यान दें।
यह धरना गौरझामर के दत्तात्रेय मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा धारियों को अलग करने के लिए चल रहा है और साथ ही में हमारे द्वारा दान की गई जमीनों का दुरुपयोग होने पर जमीन वापस लेने के लिए चल रहा है। और उस कब्जे मुक्त जमीन पर एक राज्यस्तरीय कालेज एक गरीबों के लिए मरीज हाल एवं समस्त महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

धरना स्थल पर रतन सिंह लोधी पूर्व विधायक, सुश्री रजनी कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव ओबीसी क्रांति सेना, डॉक्टर बीरेंद्र लोधी राष्ट्रीय प्रवक्ता ओबीसी क्रांति सेना समेत आज देवरी से पार्षद त्रिवेंद जाट, लाल साहब लोधी वरिष्ठ पत्रकार देवरी, प्रशांत यादव चिकली जमुनिया, हरिशचंद्रपुर सरपंच, लक्ष्मण सिंह लोधी, उमाकांत लोधी, लखन चौधरी महुआखेड़ा, हेमराज गंगवारा, ओमकार सिंह मणि, हेमराज सिंह, परशुराम कुशवाहा गौरझामर, निरपाल सिंह ठाकुर सरखेडा, एवं ग्रामीण क्षेत्र से सामाजिक एवं धर्म प्रेमी उपस्थित हुए

Leave a Comment

Read More