बांदरी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत,अनेकों घायल

बांदरी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत,अनेकों घायल।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी पहुंचे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज।

मृतिका के परिजनों को बंधाया ढांढस, घायलों का जाना हाल चाल।

बी.एम.सी में नही हुईं तो,मंहगे दामों पर कराई सी.टी.स्कैन।

घायलों के उपचार में लापरवाही बरतने पर जताई नाराजगी।

सागर/ गत सोमवार की शाम बांदरी रोड पर ग्राम मेहर के पास मजदूरों करके घर लौट रहें मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कंटेनर द्वारा पीछे से टक्कर मारने की घटित घटना में ग्राम मेहर निवासी एक महिला की मौत हो जाने तथा अनेकों लोगों के घायल होने की जानकारी लगने पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतिका ब्रज रानी पति गणेश अहिरवार के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाए व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा सड़क दुर्घटना में घायल तिलक/प्रहलाद,शालनी/ कामटे,नेहा/हुकुम रावत,दशोदा/तुलसी राम,सुरेश/ ठिनने,उर्मिला/वीरन,कमल रानी /सरमन,मीना/ मिनिस,रजनी/ रतन,पार्वती बाई/मनोहर, यशपाल /हजारी,अनुराग/ रामकुमार,अर्जुन/धनीराम,नोनितराम/राम प्रसाद,ख़िलान/गणेश,गब्बर/गणेश,द्रोपती /सेवा,उमेश /रतन, रोहित/ प्रकाश,प्रतिज्ञा /प्रकाश,रेखा/राजू आदि घायलों का हाल चाल जाना तथा सम्पूर्ण घटनाक्रम की विस्तारित जानकारी ली। श्री चौधरी को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उपचाररत घायलों के परिजनों ने बताया कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन नहीं हुई हैं हमने मजबूरन बाहर से महंगे दामों पर सी टी स्कैन कराई हैं साथ ही घायलों के उपचार में लापरवाही बरती जा रही है जिस पर श्री चौधरी ने मौके से ही जिला कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा की तथा डीन एवं अधीक्षक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी घायलों का समुचित व उचित उपचार कराने की बात कही तब जाकर अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और आनन फानन में घायलों के एक्स-रे व अन्य जांचे की गई। इस दौरान श्री चौधरी के साथ कांग्रेसजन व मृतिका व घायलों के परिजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More