
राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारम्भ
राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई शासकीय महाविद्यालय ढाना का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 25-02-2025 से दिनांक 03-03-2025 तक शासकीय प्राथमिक शाला बिहारीखेड़ा में आयोजित किया जा रहा है।मंगलवार को इस सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि श्री दयाराम कुर्मी सरपंच ग्राम पंचायत उदयपुरा तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि श्री गंधर्व सिंह ठाकुर सचिव ग्राम पंचायत उदयपुरा तिवारी की उपस्थिति एवं महाविद्यालय की संरक्षक व प्राचार्य डॉ. ज्योति मार्टिन की अध्यक्षता में, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जलित कर मां सरस्वती एवं महापुरुयों के छायाचित्रों पर माल्यार्पयण कर सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्राओं हिमानी गौतम, महिमा गौतम एवं आयशा तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी एवं शिविर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी। श्री एन. के. अहिरवार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयं सेवको की अनुशासन बनाए रखने एवं शिविर में होने वाली गतिविधियों में सहयोग करने की बात कहीं। कार्यक्रम में श्री व्ही.एम. औदिच्य, डॉ. रानू चौबे, डॉ. विप्पू रजक एवं समान्नीय ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे 47 स्वयं सेवकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन श्री महेन्द्र शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ने किया।











