आदतन अपराधी,मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


आदतन अपराधी,मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना विवरण-दिनाँक 25.12.2024 को फरियादी अंकित घोषी पिता मुन्ना उर्फ राजेन्द्र घोषी उम्र 28 बर्ष निवासी इतवारी टौरी ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 24.12.24 के रात करीब 11.00 बजे की बात है मै मंडी से अपने घर जा रहा था कि जैसे ही मै ओव्हर ब्रिज के नीचे बाईसा मोहल्ला के पास पहुंचा तो मुझे अजय तिवारी हेमंत अहिरवार तथा मोन्टी साहू मिले और तीनो बोले हम लोगो को शराब पीना है शराब पीने के लिए पैसे दो मैने कहा कि मेरे पास नही है तो गंदी गंदी गालिया देने लगे मैने गाली देने से मना किया तो अजय तिवारी ने कटर निकालकर मारा जो मेरे वाएँ हाथ के कोंचा में लगा कटकर खून निकलने लगा एवं हेमन्त अहिरवार ने भी कटर मारा जो मुझे वाएँ गाल में लगा कटकर खून निकलने लगा तथा मोन्टी साहू मुझे लात घूँसो से मारपीट की तीनो जाते जाते कह रहे थे कि अगर रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगें की रिपोर्ट पर अपराध धारा 119(1),296,115(2), 118 (1), 351 (3), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखविर सूचना तंत्र स्थापित कर आरोपी हेंमत पिता बबलू अहिरवार उम्र 23 साल नि० ग्यादीन तिग्गडा विवेकानंद वार्ड सागर को दिनांक 25.02.2025 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई अपराध करना स्वीकार किया। तथा घटना में प्रयुक्त कटर पेश करने पर जप्ती की गई। आरोपीगण को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी की तलास पतारसी जारी है आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध पूर्व में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामले पंजीबद्ध हैं जिनका विवरण निम्नानुसार है-

  1. हें मत अहिरवार 23 साल (कुल अपराध-01) 01.अप क 695/2018

294,323,324,427,506,34 भादवि 02. अप क 696/2018 धारा 294,324,452,506,34 भादवि 03. अप क 834/2020 धारा 294,323,324,327,506,34 भादवि 04.अप क 933/2020 धारा 294,323,324,325,506,34 भादवि 05. अप क 84/2022 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट 06. अप क 173/2022 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट 07. अप क 373/2022 धारा 294,323,324,506,34 भादवि 08. अप क 1092/2022 धारा 188 भादवि 14 मध्यप्रदेश सुरक्षा अधिनियम 09. अप क 378/2023 धारा 294,324,506 भादवि 10. अप क 379/2023 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट 11. अप क 682/2024 धारा 294,327,506,34 भादवि 12. अप क 1072/2024 296,115(1),351(3),3(5) बीएनएस 13. अप क 1150/2024 धारा 296,115 (1), 118 (1), 351(3) 3(5) बीएनएस।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम-01. निरी.

जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02. प्रआर अरूण दुबे 03. प्रआर प्रमोद बागरी 04. आर योग प्रकाश 05. आर देवेन्द्र सुमन 06. प्रेम कुमार 07. राहुल ।

Leave a Comment

Read More