
“मकरोनिया के सफाई कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, हाथों में नारियल लेकर सड़क पर लेटकर की मांगें पूरी करने की मांग”
मकरोनिया के सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हाथों में नारियल लेकर सड़क पर लेटते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, बोले हे!जिले के राजा हमारी मांगे पूरी करो….
सागर कलेक्टर कार्यालय मैं गुरुवार दोपहर 1:00 बजे एक अजब नजारा देखने को मिला जहां मकरोनिया नगर पालिका में कार्यरत महिला- पुरुष सफाई कर्मचारी हाथों नारियल लेकर सड़क पर लेटकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कहां कलेक्टर तो नहीं मिले लेकिन मौके पर मौजूद तहसीलदार ऋतु राय को यह नारियल सौंपकर उनकी मांगों का निराकरण करने की याचना की
सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष आनंद पथरोल ने जानकारी देते बताया कि हम लोगों की मांगे कई वर्षों से लंबित है जिसके लिए समय-समय पर हम लोगों ने धरना प्रदर्शन किया लेकिन हर बार हम लोगों को आश्वासन देकर शांत कर दिया जाता है अब हम मजबूर होकर सभी कर्मचारी जिले के राजा यानी कलेक्टर के यहां आए हैं क्योंकि अब हमारे भगवान जिले के राजा कलेक्टर है और उन्हीं को नारियल लेकर आए हैं कि अब आप ही प्रसन्न होकर हम लोगों की मांगे मानिए?
कर्मचारियों ने बताया कि हम लोगों की मांग है सफाई कर्मचारी का विभागीय संबिलियन कर सरकारी कर्मचारी बनाया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि प्लेसमेंट एजेंसी और सीएमओ द्वारा हम लोगों को प्रताड़ित किया जाता है हम लोगों को हमेशा अलग करने की धमकी दी जाती है हमारे 20 कर्मचारियों को बिना कारण के सेवा से अलग कर दिया गया हम लोगों की मांग की सभी कर्मचारियों को वापस सेवा में लेकर हम लोगों का विभागीय संबिलियन किया जाए।











