
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. कुदउँ लारिया जी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी शोक संवेदनाएं
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्व. कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
परिजनों को शोक संवेदनाएं व्यक्त की
सागर 25 फरवरी 2025
शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के मकरोनिया रजाखेडी पंचदेव मंदिर स्थित नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक लारिया के परिजनों को गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दुखद क्षण में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, सांसद डॉ.लता वानखेड़े ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ,पूर्व विधायक डॉ.विनोद पंथी सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।











