वित्तीय समझदारी समृद्धि नारी” वित्तीय सप्ताह हर्षोल्लास से मनाया गया

“वित्तीय समझदारी समृद्धि नारी” वित्तीय सप्ताह हर्षोल्लास से मनाया गया

भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में चलाए गए वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन 24 फरवरी से 28 फरवरी तक संपन्न किया गया। इस साल की थीम वित्तीय समझदारी समृद्धि नारी के रूप में मनाई गई।
भारतीय रिजर्व बैंक देश के केंद्रीय बैंक के रूप में देश की वित्तीय और मौद्रिक व्यवस्था को विनियमित करने के साथ वित्तीय शिक्षा, वित्तीय समावेशन, वित्तीय जन जागरण के प्रसार जैसी बुनियादी जिम्मेदारियों के लिए भी प्रतिबद्ध है। विभिन्न कार्यक्रम के दौरान गृहणियों, कामकाजी महिलाओं और महिला उद्यमियों को लक्षित करते हुए कई बहुस्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । वित्तीय साक्षरता के तहत आरोह फाउंडेशन द्वारा मध्य प्रदेश के करीब २० जिलों में विभिन्न बैंकों के साथ मिलकर वित्तीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है । इन कैंपों में गांव की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे बीमा, बचत, और साइबर धोखाधड़ी की पहचान एवं उससे बचने के उपाय बैंक की विभिन्न प्रकार की योजना जैसे छोटी बचत मासिक बचत जोखिम प्रबंधन,आय,खर्चा और आपातकालीन योजना के प्रबंधन के तरीके बताए गए। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना की भी जानकारी दी गयी। जबकि साइबर सुरक्षा के प्रति भी महिलाओं को जानकारी दी गयी, ताकि उनके मेहनत की जमा पूंजी को कोई साइबर ठग..ठगी भविष्य में ना कर सके। आरोह फॉउन्डेशन के प्रदेश समन्वयक हेमंत लड़िया ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक विभिन्न शासकीय बैंक के माध्यम से वित्तीय साक्षरता को गाँव गाँव तक प्रत्येक व्यक्तियों तक जानकारी पहुंचाने का कार्य कर रही है जिससे लोगों को वित्तीय साक्षरता को समझने एवं अपने वित्त का सही रूप से उपयोग कर सके. उन्होंने यह भी बताया की उनकी संस्था होशंगाबाद,भोपाल,सागर,ग्वालियर,रीवा संभाग के 20 जिलों में वित्तीय साक्षरता का कार्य कर रही है जिसमे सेंट्रल बैंक ,स्टेट बैंक ,बैंक ऑफ़ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ,पंजाब नेशनल बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक ऑफ़ इंडिया आदि बैंक के जिले के अग्रणी बैंक मैनेजर एवं नाबार्ड के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है वित्तीय साक्षरता सप्ताह में भारतीय रिजर्व बैंक के समस्त एलडीओ अग्रणी बैंक के एलडीएम एवं नाबार्ड के डीडीएम का केम्पों के आयोजन में विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Read More