बीएमसी व जिला चिकित्सालय का निर्णय निरस्त कराने में अहम भूमिका के लिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह का अभिनंदन किया

बीएमसी व जिला चिकित्सालय का निर्णय निरस्त कराने में अहम भूमिका के लिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह का अभिनंदन किया

पूर्व मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताया *सागर।* बीएमसी व जिला चिकित्सालय सागर के मर्जर प्रस्ताव को निरस्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भारतीय मजदूर संघ व जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन द्वारा पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह का अभिनंदन किया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्व गृहमंत्री  भूपेंद्र सिंह ने नवंबर माह में पूर्व जिला योजना समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के समक्ष तर्कों सहित यह मामला उठाया था और मर्जर का निर्णय रोकने की मांग की थी। मर्जर प्रस्ताव को निरस्त करने पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आभार जताया है। पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का अभिनंदन करने वाले दल में जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया, डॉ. जितेन्द्र सराफ सहित चिकित्सक संघ के अनेक सदस्य शामिल थे।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः 03/03/2025

Leave a Comment

Read More