
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज
सागर। पांच साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान प्रेमी ने जाम से मारने की धमकी देकर युवती से कई बार गलत काम किया। इस दौरान जब युवती गर्भ से हो गई तो प्रेमी ने उससे बात करना बंद कर दिया। साथ ही प्रेमी ने दूसरी जगह सगाई कर ली। जिसके बाद युवती ने बहेरिया थाना में जाकर प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने बताया कि मोतीनगर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने का आवेदन दिया था। जिसकी जांच के बाद रविवार को पुलसि ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट में युवती ने बताया कि वह जून 2019 में अपने परिवार के साथ गढ़ाकोटा रिश्तेदार की शादी में गई थी। शादी में मेरी जान पहचान सौरभ अहिरवार नाम के लड़के से हो गई थी। उस दौरान मंैने और सौरभ पिता जयप्रकाश अहिरवार निवासी गढ़ाकोटा ने एक दूसरे के मोवाईल नम्बर ले लिये थे। शादी के बाद मैं अपने परिवार के साथ घर सागर आ गई थी। मेरी और सौरभ अहिरवार की आपस मे मोबाईल पर बात होने लगी थी। हम दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा था और लगातार बात होती रहती थी और सौरभ मुझसे शादी का बोलता रहता था। मैंने भी शादी के लिए हाँ कर दी थी। दिनाक 28 नवंबर 2019 के दिन सौरभ अहिरवार दीपाली होटल के सामने लक्ष्मीनगर में बने अपने मकान में ले गया था और मुझे शादी का झांसा देकर मेरे मना करने के बाद भी जबरजस्ती मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाये थे। जिसके बाद सौरभ मुझे मंदिर और रेस्टोरेंट में शादी करने की बोलकर घुमाने ले जाता था। सौरभ मुझे वर्ष 2023 में बांदकपुर मंदिर घुमाने ले गया, मंदिर से आने के बाद सौरभ मुझे दमोह के एक होटल में ले गया था होटल का नाम मुझे याद नहीं है और शादी की बोलकर होटल में भी मेरे साथ शारीरिक संबंध मे बनाये थे। दिसंबर 2024 में मुझे लड़के वाले देखने के लिये आये थे। तो सौरभ ने मुझसे बोला था कि तुम दूसरी जगह शादी मत करना नहीं तो मैं तुम्हे जान से खत्म कर दूगां। मंैने अपने घरवालों से दूसरी जगह शादी करने से मना कर दिया था। दिनाक 15 जनवरी 2025 को सौरभ अहिरवार का मेरे पास फोन आया और मुझसे बोला गढ़ाकोटा में घर पर कोई नहीं है मम्मी पापा इंदौर गये है, तुम गढ़ाकोटा आ जाओ। तो मैं सौरभ के कहने पर उसके घर गढ़ाकोटा चली गई थी। सौरभ ने अपने घर पर मेरे साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाये थे। उसी समय से मैं प्रेगनेंट हो गई। वर्तमान में मेरे पेट में करीबन डेढ़ माह का सौरभ अहिरवार का बच्चा है। मैंने सौरभ को बताया था कि मैं प्रेगनेट हूं। इसी दौरान 13 फरवही 2025 को मेरे दांत का आपरेशन हुआ था, जिसके कारण करीब 10 दिन मैं बोल नहीं पाई थी। इस दौरान मेरी सौरभ से बात नहीं हो पाई। मुझे 28 फरवरी को पता चला कि सौरभ ने कहीं और सगाई कर ली है। पता चलने के बाद मैंने सौरभ से बात करने की कोशिश की लेकिन सौरभ ने मेरा फोन नहीं उठाया। सौरभ अहिरवार निवासी गढ़ाकोटा द्वारा शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाये है एवं मेरे पेट में लगभग ढेड़ माह का गर्भ है और सौरभ अब मुझसे शादी नहीं कर रहा है।











