केसली में हुआ क्षत्रिय मातृ मिलन समारोह का आयोजन

केसली में हुआ क्षत्रिय मातृ मिलन समारोह का आयोजन

शस्त्र, शास्त्र, सत्य का प्रतीक ही एक क्षत्राणीः अध्यक्ष प्रीति सिंह *केसली।* क्षत्रिय मातृ मिलन समारोह का उद्देश्य क्षत्रिय समाज की महिला शक्ति को एकजुट कर समाज के उत्थान के लिए संगठित और प्रोत्साहित करना है। हमारी बहनें कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। समाज की बहनें ज्यादा से ज्यादा समाज हित के कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें, जिससे क्षत्रिय समाज सहित संपूर्ण देश का कल्याण कर सकें। यह बात सोमवार को केसली में आयोजित क्षत्रिय मातृ मिलन समारोह में क्षत्रिय महासभा सागर की महिला विंग की अध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत ने कही। आयोजन की मुख्यअतिथि, क्षत्रिय महासभा सागर की महिला विंग की अध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत ने कहा कि समाज उत्थान के लिए मातृशक्ति आगे आएं, हमारी भावी पीढ़ी को कैसे आगे बढ़ाकर समाजहित के कार्यों में संलग्न करना है हमें इस पर भी विचार करना चाहिए, क्योंकि एक क्षत्राणी शस्त्र, शास्त्र, सत्य का प्रतीक होती है। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की आयोजक व क्षत्रिय महासभा महिला विंग की महामंत्री अनीता सिंह ने कहा कि केसली और उसके आस-पास से पारम्परिक राजपूताना परिधान में आईं क्षत्राणियों ने मौके को और खास बना दिया। समारोह को क्षत्रिय महासभा की अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। महिला कार्यकारिणी की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। आयोजक व महिला विंग की महामंत्री अनीता भरत सिंह ने सभी का पुष्पमाला व तिलक लगाकर स्वागत किया। केसली की समस्त क्षत्रिय मातृ शक्तियों द्वारा अध्यक्ष प्रीति सिंह राजपूत एवं कार्यकारिणी की अन्य पदाधिकारियों का पुष्पमाला से सम्मान, स्वागत किया गया। कार्यक्रम में  संगीता सिंह,  अंशु सिंह, अर्चना सिंह, विनीता राजपूत,  अंकिता गौर,  नेहा सोलंकी,  ऋतु राजपूत,  श्रद्धा ठाकुर,  सीमा चौहान, भक्ति राजपूत,  साक्षी सिंह,  रितुल राजपूत एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों में  प्रमिला सिंह,  वंदना सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करके सभी क्षत्राणियों का हल्दी कुमकुम किया गया व गुलाल लगा कर फाग उत्सव मनाया गया।

प्रीति सिंह, राजपूत
जिला अध्यक्ष- महिला विंग, क्षत्रिय महासभा, सागर
दिनांकः 03/03/2025

Leave a Comment

Read More