भवानी जन कल्याण सेवा समिति द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियो को परीक्षा केंद्र पहुंचाया

भवानी जन कल्याण सेवा समिति द्वारा बोर्ड परीक्षार्थियो को परीक्षा केंद्र पहुंचाया
आज 12 कक्षा के भौतिक शास्त्र (फिजिक्स) का पेपर होने के दौरान पैदल पेपर देने जा रहे बोर्ड परीक्षार्थियों को समिति के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर आकाश कोरी (मासाब)ने निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध कर उन्हें परीक्षा केंद्र महिला विद्यालय सागर बड़े बाजार पहुंचाने मे मदद की और आकाश ने कहा कि कोरोना के पहले मेरा आईटीआई का लास्ट सेमेस्टर का लास्ट पेपर के दिन में पेपर देने जा रहा था अचानक मेरी बाइक खराब हो जाने से मैं परीक्षा में केवल 2 से 5 मिनिट लेट हो जाने के कारण मुझे परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया और इसके बाद कोरोना जैसी महामारी आ जाने से मेरा पेपर 2 साल बाद हुआ जिसके परिणाम स्वरूप मेरे 2 साल खराब हो गए थे तभी से मैने निश्चय किया कि जो मेरे साथ हुआ वह किसी और परीक्षार्थियों के साथ ना हो इसलिए हम परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने का यह कार्य पिछले कई वर्षो से करते आ रहे है।साथ ही आप सभी से अपील है यदि आपको कोई पैदल परीक्षार्थी मिले तो आप उसे परिक्षा केंद्र तक जरूर पहुंचाए।इस अवसर पर दीपक,राजबीर, राजेश फुश्केले,शैलेंद्र,माधव,संतोष, रविन्द्र,साहिल,कृष्णा,हर्ष वर्धन, रूपेश,विजय,सौरभ,जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More