
फर्जी बिलो से शासकीय राशि का हो रहा बंदरबाट केसली | जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतो मे धड़ल्ले से फर्जी बिलो के जरिये शासन की राशि डकारी जा रही है | बिना जीएसटी वाले बिलो से लाखो की सामग्री की राशि निकली जा रही है जबकि धरातल पर बिल जारी करने वाली फार्म का नामोनिशान तक नहीं है | ताज़ा मामला ग्राम पंचायत सागोनी से आया है जहाँ एक लाख अड़तीश हजार के बिल मे एक लाख अड़तालीश हजार की राशि आहरित कर दी | वही जिस फार्म के नाम राशि जारी हुई है वह फार्म है ही नहीं राशि आम आदमी के खाते मे भेजा गया और निकला गया | इस तरह के फर्जी बिल सामने आने जनपद पंचायत मे हो रहे घोर भ्रष्टाचार की पोल खुली है | ग्राम पंचायत पटना मे फर्जी मजदूरी डालकर व पुराने कामों की फोटो अपलोड कर राशि का बंदरबाट किया जा रहा है | ग्राम पंचायत घाना के किशनपुर गांव मे बने बनाए सीसी रोड को फिर से ढालकर राशि का गमन किया गया है | ढले गए नए सीसी रोड मे ना नाली बनाई गई है और ना ही अर्थ वर्क किया गया है जबकि राशि पुरे काम की निकाली जा चुकी है | जनपद पंचायत की अधिकतर ग्राम पंचायतो मे सीसी रोड एवं मनरेगा कामों की राशि अनुचित तरीके से आहरित कर सरकार को चुना लगाया जा रहा है |











