भोपाल – विदिशा- सागर मार्ग को दुरुस्त कराने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से किया अनुरोध

भोपाल – विदिशा- सागर मार्ग को दुरुस्त कराने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से किया अनुरोध

सागर।प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से भोपाल -विदिशा-सागर सड़क मार्ग की मरम्मत कराने का अनुरोध किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी को भेजें पत्र में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि वर्तमान में भोपाल-विदिशा -सागर एन एच -146 सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। विटुमिन पूरी तरह से खत्म हो गया है।जगह-जगह पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।यह मार्ग भोपाल से सागर, विदिशा,दमोह, जबलपुर, कटनी ,टीकमगढ,़ छतरपुर, रीवा ,पन्ना, खजुराहो, सतना, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को जोड़ता है। सबसे ज्यादा ट्रैफिक इस मार्ग पर रहता है।
पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी से भोपाल- विदिशा-सागर मार्ग के दुरुस्तीकरण कराने का अनुरोध किया है । साथ ही इस मार्ग को फोरलेन मार्ग के रूप में स्वीकृत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को ह्रदय से धन्यवाद दिया है।

Leave a Comment

Read More