
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 7 दिवसीय स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड मेडिटेशन की कार्यशाला का आयोजन : तनावमुक्त रहने का प्रशिक्षण
सागर/ शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय अग्रणी में पीएम ऊषा योजना में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड मेडिटेशन की 7 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ किया गया है। प्राचार्य डॉ जीएस रोहित के निर्देशन व पीएम ऊषा प्रभारी डॉ इमराना सिद्दीकी के संयोजन में इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टॉफ हिस्सा ले रहे हैं।
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सेडमैप के माध्यम से 20 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की जा रही इस कार्यशाला के माध्यम से दैनिक दिनचर्या में सामने आने वाली समस्याओं और उससे उत्पन्न होने वाले तनाव की विभिन्न स्थितियों व उसके दुष्प्रभावों पर चर्चा कर तनाव को दूर करने के विभिन्न उपायों व तकनीकियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला का आयोजन सेडमैप के जिला संयोजक एन एस तोमर के दिशा निर्देश में संचालित किया जा रहा है। डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि कार्यशाला में डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के डॉ देवकीनंदन शर्मा तथा योग विज्ञान विभाग के ब्रजेश सिंह द्वारा उक्त संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां देकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
रोजमर्रा के जीवन में होने वाले तनाव से मुक्ति के लिए आयोजित इस कार्यशाला में डॉ गोपा जैन, डॉ सरोज गुप्ता, डॉ रंजना मिश्रा, डॉ संगीता मुखर्जी, डॉ दीपक जॉनसन, डॉ संदीप सबलोक, डॉ संगीता कुम्हारे, डॉ अभिलाषा जैन, डॉ अंकुर गौतम, डॉ संदीप तिवारी, डॉ रेणु सोलंकी, डॉ कनिष्क तिवारी, डॉ शालिनी परिहार, डॉ भरत शुक्ला, देवकृष्ण नामदेव, छतर सिंह लोधी, भानुप्रिया पटेल, डॉ जयनारायण यादव, चंद्रप्रताप सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह राजपूत, दीपक जैन, डॉ सबिहा ताबीर, डॉ वसुन्धरा पहारिया, गुलाफ्शा कसाब, डॉ ख़कलेश तिवारी, सुनील प्रजापति, आकांक्षा सोनी, प्रतीक्षा जैन समेत समस्त शैक्षणिक स्टाफ हिस्सा ले रहे हैं।
प्राचार्य महोदय के निर्देशानुसार
डॉ संदीप सबलोक











