
सागर। बालक हिल व्यू कॉलोनी में आदिनाथ जयंती पर महा मस्तकाभिषेक एवं आरती। आज दिनांक 23 मार्च 2025 चैत्र कृष्ण नवमी को आदि तीर्थंकर असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य, शिल्प यह षट्कर्म प्रदाता भगवान आदिनाथ स्वामी जी के जन्म व तप कल्याणक एवं ऋषभदेव जी के पुत्र भरत जिनके नाम से भारत जाना जाता है उनके जन्मोत्सव पर बालक हिल व्यू कॉलोनी में प्रातः काल से ही कार्यक्रम प्रारंभ हुऐ। सर्वप्रथम प्रातः 08:00 बजे पाषाण के आदिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक, शांतिधारा ,पूजन संपन्न हुई तदुपरांत दीप प्रज्वलित कर भगवान की आरती की गई। सांयकाल 48 दीपों से महा आरती एवं भक्तामर जी पाठ किया गया। भगवान के बाल रूप का पालना भी झुलाया गया ।उपरोक्त समस्त कार्यक्रम श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंधकारिणी, पाठशाला के शिक्षक- शिक्षिका, छात्र- छात्रा एवं द्वादश वर्षीय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों एवं समस्त धर्माव लंबियों द्वारा संपन्न किए गए ।इस अवसर पर मंदिर जी में दीप प्रज्वलन उपरांत प्रातः एवं सांय घरों में भी दीप प्रज्जवलित किए गए । इसके पूर्व 22 तारीख को महिलाओं ने मंदिर के समक्ष एवं अंदर सुंदर रंगोली भी डाली।यह समस्त जानकारी श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बालक हिल व्यू कॉलोनी मंदिर जी अध्यक्ष आलोक जैन ने प्रदाय की। सादर प्रकाश नार्थ











