
अठारह माह की बच्ची की इलाज मैं लापरवाही के चलते मौत पर कांग्रेस नें कमिश्नर को ज्ञापन सौपा
बी एम सी डीन और अधीक्षक पर गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज किया जाए -पचौरी
सागर /24 मार्च।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से 18 माह की बच्ची की ब्लोअर से जलकर मौत हो गई, मृत बच्ची के पिता ने डॉक्टर से शिकायत करने की कोशिश की, तो सुरक्षा गार्ड ने कॉलर पकड़ कर बाहर निकाल दिया।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के डीन एवं अस्पताल अधीक्षक पर कार्यवाही कर उन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर सागर कमिश्नर को आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व मैं ज्ञापन सौंपा गया ।
इस मुद्दे पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी नें कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज मैं समय समय पर वहां पदस्थ चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टॉफ की लापरवाही के कारण आम जनता को स्वास्थ्य सुबिधाओं को उचित लाभ नहीं मिल पाता हैं। अधीनस्थ स्टॉफ पर डीन का नियंत्रण नहीं है।
पचौरी नें कहा कि अठारह माह की सौम्या अहिरवार की मौत इसका जीता जागता उदाहरण है। इलाज मैं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए एवं डीन तथा अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
ज्ञापन देने बालो मैं जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, प्रदीप पप्पू शैलेन्द्र तोमर,गुप्ता, सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे, ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, पार्षद चमन अंसारी, ऋचा सिँह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी,दीनदयाल तिवारी, गोपाल तिवारी, ओमप्रकाश पाण्डेय, बी डी पटेल, नीलेश अहिरवार, महेश अहिरवार, रुपनारायण तोता यादव, अर्चना कन्नौजिया,लीलाधर सूर्यवंशी बाबू मछन्दर, कुंजी लड़िया, राजू बख्शी, विनोद कोरी, भइयन पटेल, आनंद हेला, गोपाल यादव, कमलेश पटेल,मीना पटेल, पवन पटेल, हरिश्चन्द्र सोनवार, वीरेंद्र राजे, दीपू कोरी सहित अनेक कांग्रेस जन शामिल है।











