विट्ठल नगर वार्ड संत रविदास धाम में एक करोड़ की लागत से गुणवत्ता विहीन भवन निर्माण – लक्ष्मीकांत राज

विट्ठल नगर वार्ड संत रविदास धाम में एक करोड़ की लागत से गुणवत्ता विहीन भवन निर्माणलक्ष्मीकांत राज

कैंट थाना क्षेत्र के विट्ठल नगर वार्ड में बनाई जा रही आंगनवाड़ी केंद्र में बिना तराई के आंगनवाड़ी का निर्माण कर दिया गया है।
आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत राज ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र जिस जगह पर बन रहा है। वहां पर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है जिसमें विभिन्न प्रकार गैस निकलती हैं पूर्व में भी कई बार टैंक छत्तीग्रस्त हो चुका हैं।
एक सप्ताह पूर्व उसमें ढलाई हुई थी उसके के बाद कभी भी तराई नहीं हुई जिससे गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। दूसरा विट्ठल नगर के संत शिरोमणी गुरु रविदास धाम धर्मशाला में भी लगभग 1करोड़ रुपए की लागत से भवन का निर्माण किया जा रहा है वहां पर भी निर्माण कार्य के दौरान तराई नहीं हुई है।

Leave a Comment

Read More