
BMC प्रबन्धन की लापरवाही से 18 माह बच्ची की हुईं मौत का मामला।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कमिश्नर व कलेक्टर से की चर्चा।
समूचे प्रकरण की न्यायिक जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग।
भाजपा सरकार में इलाज के लिए शास. अस्पताल जा रही बेटियों की जा रही जान ………सुरेन्द्र चौधरी
सागर / बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबन्धन की लापरवाही से नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सनौधा निवासी अरुण अहिरवार की 18 माह की बच्ची की हुई मौत की हृदय विदारक घटना पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मासूम बच्ची की दुःखद मौत की घटना को लेकर संभाग कमिश्नर व्ही एस रावत और जिला कलेक्टर संदीप जी आर से दूरभाष पर चर्चा कर मौत की घटना के संपूर्ण प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की निष्पक्ष व सूक्ष्मता से न्यायिक जांच कराकर मौत की घटना के लिए दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में जा रही बेटियों को अपनी जान गवाना पड़ रही है जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि विगत शनिवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ग्राम सानौधा निवासी 18 माह की बेटी सौम्या को निमोनिया के इलाज हेतु बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां शरीर का तापमान मेंटेन करने ब्लोअर लगाया गया जिसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और अन्य कर्मियों ने नहीं देखा और ब्लोअर
की गर्मी में बच्ची की त्वचा जलती रही परिणाम स्वरूप उसकी मौत की दुःखद घटना घटित हुई है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इस तरह की कोई यह पहली घटना नहीं है इसके पूर्व में भी नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ही रजाखेड़ी मकरोनिया निवासी प्रसूति महिला श्रीमति सुमन पति श्री अमित पटेल की बी.एम.सी प्रबंधन की लापरवाही से मौत की घटना व पीड़ित परिजनों के साथ गुंडागर्दी अभद्रता करने की अनेकों घटनाएं घटित हो चुकी है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। श्री चौधरी ने मासूम बच्ची की हुई दुःखद मौत के प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की निष्पक्ष व सूक्ष्मता से न्यायिक जांच कराकर मौत की घटना के लिए दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है।











