
क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पहुंचे सागर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया स्वागत बुधवार को संभागीय बैठक में होंगे शामिल
सागर! भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल का मंगलवार शाम सागर पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया! इस दौरान मंडल प्रभारी मनीष चौबे, रवि ठाकुर,अंशुल परिहार,नितिन सोनी,दीपक दुबे उपस्थित रहें
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल दो दिवसीय प्रवास के लिए मंगलवार को सागर पहुँचे क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल बुधवार 26 मार्च को सागर के संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में शामिल होंगे संभागीय बैठक में मंत्री,सांसद,जिला अध्यक्ष एवं विधायक गण आपेक्षित रहेंगे बैठक दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी!
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी आपेक्षित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी गणों से समय के पूर्व बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है!











