
विधायक लारिया ने नरयावली में निर्माणाधीन सीएम राइज़ स्कूल, सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र एवं मंगल भवन का किया निरीक्षण
सागर/25.03.2025
मंगलवार को नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नरयावली प्रवास के दौरान निर्माणाधीन सीएम राइज़ स्कूल, सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन एवं मंगल भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक खिलाड़ियों ने उक्त सभी कार्यों को समय सीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश निर्माण एजेंसी संस्थाओं को दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी की एवं निर्माणाधीन भवनों में समस्त सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर केपी ठाकुर, प्राचार्य, सीएम राइज़, शैलेंद्र कुमार सोनी, शेर सिंह लोधी, डॉ.रोचना जैन,जुगल किशोर जैन, रोहित यादव, अंकित राजपूत सहित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार एवं इंजीनियर उपस्थित रहे।











